30 C
Mumbai
Sunday, June 4, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सहारनपुर में खूनी संघर्ष में बदला दो युवकों में हुआ विवाद, एक युवक की हुई मौत, कई हुये घायल

थाना सरसावा के गांव गदरहेड़ी में दो युवकों के बीच हुआ विवाद कल देर शाम गुटीय संघर्ष में बदल गया। जिसमें फायरिंग हुई और एक युवक मोनू पुत्र सेठपाल की गोली लगने से देर रात मौत हो गई। सूचना मिलने पर डीआईजी सुधीर कुमारएसएसपी डा. विपिन टाडा मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। डीआईजी सुधीर सिंह ने आज बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी डा. विपिन टाडा के मुताबिक गांव में मोनू और वरूण के बीच कल दोपहर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसे लोगों ने बातचीत के जरिए निपटा दिया था। लेकिन इसके बाद देर शाम को वरूण अपने साथियों के साथ मोनू के घर पर पहुंचा और हमला कर दिया। तमंचे से कई राउंड फायरिंग की गई जिसमें गोली लगने से मोनू और उसके पिता सेठपाल दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाजहां चिकित्सकों ने युवक मोनू को मृत घोषित कर दिया। हमलावर वरूण रिटायर्ड फौजी है। वह गांव में ही फाइनेंस का काम करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और पुलिस आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here