34 C
Mumbai
Saturday, June 10, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

CM मान का लुधियाना में विरोध कर रहे 200 सहायक प्रोफेसर हुये गिरफ्तार, महिलाओं से पुलिस पर मारपीट का आरोप

लुधियाना में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 200 सहायक प्रोफेसरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार है। दरअसल आजादी के 75 साल पूरे होने पर ध्वजारोहण के लिए पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सोमवार को लुधियाना में विरोध हुआ। सीएम के विरोध के लिए बड़ी संख्या में असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन फ्रंट के सदस्य लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम की ओर मार्च कर रहे थे।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

हालांकि सुबह से पुलिस सड़कों पर थी। विरोध मार्च के दौरान कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सहायक प्रोफेसरों और लाइब्रेरियन फ्रंट के पुरुषों और महिलाओं सहित कम से कम 200 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कुछ प्रदर्शनकारियों को सराभा नगर पुलिस स्टेशन ले गई, जबकि उनमें से कुछ को पंजाबी भवन में गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

प्रदर्शनकारियों की पुलिस कर्मियों के साथ हल्की नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारी काले झंडे लिए हुए गुरु नानक स्टेडियम की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गुरु नानक स्टेडियम के पास रोक लिया। प्रदर्शनकारियों में से एक तजिंदर कौर ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एक अन्य प्रदर्शनकारी जोधा सिंह ने कहा कि सरकार ने 8 अगस्त को 1158 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्तियों को रद्द कर दिया था। वे आदेशों के खिलाफ मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने उन्हें समय नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार आदेश वापस नहीं लेती तब तक धरना जारी रहेगा।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here