29 C
Mumbai
Tuesday, October 3, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महिलाओं के पुरुषों से ज्यादा इन 11 राज्यों और UT में सेक्स पार्टनर, आगे हैं इस मामले में पुरुष

देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर पुरुषों के मुकाबले औसतन ज्यादा हैं। लेकिन ऐसे पुरुषों की संख्या करीब 4 फीसदी पाई गई है, जिन्होंने ऐसे सेक्स पार्टनर से संबंध बनाएं हों जो उनकी पत्नी न हो या कभी साथ न रही हो। यह आंकड़ा महिलाओं के मुकाबले काफी ज्यादा है। ऐसी महिलाओं की संख्या 0,.5 फीसदी ही है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के डेटा में यह जानकारी सामने आई है। इस सर्वे में 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों को शामिल किया गया है। इस सर्वे में सामने आया है कि कई राज्यों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रही है। 

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुदुचेरी और तमिलनाडु ऐसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं। राजस्थान ऐसे राज्यों में शीर्ष पर है, जहां महिलाओं के औसतन 3.1 पार्टनर रहे हैं, जबकि पुरुषों का आंकड़ा 1.8 का ही है। वहीं ऐसे पुरुषों की संख्या 4 फीसदी पाई गई है, जिन्होंने ऐसी महिलाओं से संबंध बनाए, जो उनकी पत्नी नहीं हैं और न ही लिव इन में रहे हैं। ऐसी महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले बेहद कम है और 0.5 फीसदी ही है। 

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में यह बात सामने आई है, जो 2019 से 21 के दौरान देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 707 जिलों में किया गया। इस सर्वे में सामाजिक-आर्थिक डेटा के बारे में भी बताया गया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here