26 C
Mumbai
Sunday, October 1, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

MS Dhoni to go live: कल देंगे महेंद्र सिंह धोनी‘शानदार न्यूज’, दो बजे होंगे फेसबुक पर लाइव

टीम इंडिया के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आमतौर पर निजी जीवन ही जीना पसंद करते हैं। धोनी कभी भी ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते हैं। वह हमेशा खुद को सोशल मीडिया और पब्लिक लाइफ से दूर रखते हैं और  सार्वजनिक रूप से तभी नजर आते हैं जब फैंस उन्हें क्लिक करने में कामयाब हो जाते हैं। धोनी अब हालांकि सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ने वाले हैं। 

धाेनी ने बताया है कि वह 25 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आने वाले हैं, जहां वो फैंस के साथ कुछ शानदार न्यूज शेयर करेंगे। उन्होंने बताया है कि वह रविवार दोपहर दो बजे लाइव आएंगे। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वह क्या ऐलान करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और हजारों यूजर्स उनके लाइव आने का इंतजार करते रहते हैं। 

अपनी कप्तानी में भारत को दो वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले धोनी ने जनवरी 2021 के बाद से अपने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। उन्होंने संस्यास का ऐलान भी सोशल मीडिया पर ही किया था। 

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here