25 C
Mumbai
Wednesday, November 29, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे को देंगे तगड़ा झटका, फिर कई सांसद और विधायक तोड़ेंगे

दशहरा रैली के लिए शिंदे और उद्धव गुट दोनों ने ही कमर कस ली है। इसी बीच शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि इस रैली में उद्धव गुट के दो सांसद और पांच विधायक एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो जाएंगे। बता दें कि शिंदे गुट में 40 विधायक पहले से ही थी जिसके बलबूते उन्होंने उद्धव ठाकरे को कुर्सी छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था। इसके अलावा नई सरकार के गठन के बाद 12 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। अगर तुमाने का दावा सच होता है तो शिंदे गुट में 14 साांसद और 45 विधायक हो जाएंगे। उधर उद्धव ठाकरे के गुट में केवल 9 विधायक ही शेष रह जाएंगे। 

बताया जा रहा है कि जो विधायक  और सांसद पाला बदलने वाले सांसदों में एक मराठवाड़ा से तो दूसरा मुंबई से है। गजानन कीर्तिकर  उद्धव गुट सेशिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। वह पहले भी कई बार उद्धव सरकार की आलोचना कर चुके हैं। वहीं मराठवाड़ा से ओमराजराजे निबलकर और संजय जाधव का नाम लिया जा रहा है। इनमें से एक पाला बदल सकता है।

56 साल बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि दो दशहरा रैलियां आयोजित की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग जनसभाओं में पहुंच रहे हैं। शिवसेना में बगावत करने के बाद एकनाथ शिंदे लगातार दावा कर रहे हैं उनका गुट ही असली शिवसेना है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने यह तय करने का काम चुनाव आयोग को सौंप दिया है। अगर शिंदे कैंप में विधायक और सांसद शामिल हो जाते हैं तो  जाहिर सी बात है कि चुनाव आयोग भी उन्हीं के पक्ष में फैसला सुना सकता है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here