30 C
Mumbai
Tuesday, October 3, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

IMD Rain Alert: बर्फबारी कश्मीर में, भारी बारिश की चेतावनी इन राज्यों में अगले दो दिनों तक

उत्तर भारत में हल्की-हल्की ठंड शुरू होने लगी है। दिवाली के बाद से ही मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की वजह से दोहरी मार पड़ रही है। उधर, दक्षिण के राज्यों में बारिश ने आफत मचाई हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है।

मौसम विभाग ने सिलसिलेवार ट्वीट्स करके बताया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में 6 और 7 नवंबर को मध्यम बारिश और बर्फबारी होने वाली है। इससे इलाके में ठंड के भी बढ़ने की संभावना है। उत्तराखंड में छह और सात को बर्फबारी और बारिश होगी। वहीं, पंजाब में पांच और छह नवंबर को बारिश के आसार हैं।

दक्षिण के राज्यों में दो दिनों तक भारी बारिश
वहीं, एक चक्रवाती सर्कुलेशन केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर स्थित है और एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा कोमोरिन क्षेत्र से दक्षिण अंडमान सागर तक इस प्रणाली से निचले क्षोभमंडल स्तरों में दक्षिण अंडमान सागर तक जाती है। इसके असर के चलते पांच और छह नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, उसके बाद अगले 2-3 दिनों के लिए दक्षिण प्रायद्वीपीय के कई हिस्सों में वर्षा गतिविधि में कमी आएगी।

एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर मध्य क्षोभमंडल स्तरों में बना हुआ है। इसके चलते 06-08 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में काफी व्यापक/व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ”गंभीर” श्रेणी में बरकरार
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह साढ़े नौ बजे 408 दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 98 प्रतिशत दर्ज की गयी। इसने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here