31 C
Mumbai
Tuesday, June 6, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नहीं रुक रही है अमेरिका में गोलीबारी, फिर गन कल्चर ने ली 6 लोगों की जान

अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के वॉलमार्ट में मंगलवार देर रात एक हमलावर ने गोलीबारी कर छह लोगों की जान ले ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। कुछ ही दिनों में सामूहिक हत्या का यह दूसरा मामला है। हमलावर की भी मौत हो गई है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, दुनिया को सुरक्षा और शांति का पाठ पढ़ाने वाले अमेरिका में इस देश की जनता सबसे ज़्यादा असुरक्षित है। गन कल्चर की वजह से इस देश में हर दिन आम लोगों की जाने जा रही हैं। ताज़ा घटना संयुक्त राज्य अमेरिका के वर्जीनिया की है, जहां वॉलमार्ट में हुई गोलीबारी के कारण 6 लोगों की जान चली गई है जबकि हमलावर भी मारा गया है। इससे पहले पिछले शनिवार को कोलाराडो में एक व्यक्ति ने नाइटक्लब में गोलीबारी कर पांच लोगों की जान ले ली थी जबकि 17 अन्य को घायल कर दिया था।

इस बीच स्थानीय पुलिस अधिकारी लियो कोसिंस्की अपने बयान में जहां इस घटना में 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की वहीं यह भी कहा कि वह यह नहीं बता सकते कि हमलावर बंदूकधारी की मौत कैसे हुई, लेकिन उन्हें भरोसा है कि पुलिस ने गोलियां नहीं चलाईं। उनके अनुसार जब पुलिस चेसापीक में स्टोर पर पहुंची तो शूटिंग स्पष्ट रूप से रुक गई थी। चेसापीक वर्जीनिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सेंटारा हेल्थकेयर के प्रवक्ता माइक काफ्का ने एक संदेश में कहा कि वॉलमार्ट में हुई फ़ायरिंग में घायल पांच मरीज़ों का इलाज नोरफॉक जनरल अस्पताल में किया जा रहा है। उनकी हालत के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं थीं। वॉलमार्ट ने बुधवार सुबह ट्वीट किया कि वह “इस दुखद घटना से स्तब्ध है।” 

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here