25 C
Mumbai
Wednesday, November 29, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अंधेरे में डूबी कीव की 70 फीसदी आबादी, बिजली सप्‍लाई ठप रूस के मिसाइल हमले के बाद

रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार जारी है। दोनों तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं। रूस यूक्रेन पर लंबी दूरी की मिसाइलों से हमला कर रहा है।

रूस के मिसाइल हमले के बाद से कीव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। 23 नवंबर को रूसी हमले के बाद कीव की 70 फीसदी आबादी के लिए बिजली आपूर्ति ठप है और वहां घना अंधेरा छाया हुआ है। बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों के सामने भारी समस्या खड़ी हो गई है।

द कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने कहा कि कर्मचारियों ने राजधानी में जीवन को सुचारू रूप से बहाल करने के लिए पूरी रात काम किया। मेयर के अनुसार, रूस द्वारा यूक्रेन पर 23 नवंबर को घातक मिसाइल हमले के बाद शहर के बाएं किनारे पर पानी की कमी को देखते हुए पहले ही पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज दिन के पहले पहर में पूरे कीव में पानी की आपूर्ति फिर से शुरू हो जाएगी।

कीव के मेयर कलिट्सको के मुताबिक ऊर्जा कंपनियां जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।  उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि ऊर्जा प्रणाली का संतुलन बहाल रहे, क्योंकि कीव राष्ट्रीय ऊर्जा प्रणाली का हिस्सा है।

यूक्रेन की राजधानी कीव के कई हिस्सों में तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। काम पर जा रहे लोगों को मिसाइल हमलों के बारे में जारी संदेश प्राप्त हुए। शहर में लगातार हवाई हमलों के सायरन बजते रहे। रूस और यूक्रेन का युद्ध लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रत्येक बढ़ते दिन के साथ यह और घातक होता जा रहा है। यह युद्ध पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। रूस का कहना है कि पश्चिम जो यूक्रेन की मदद कर रहा है वह युद्ध के अधिक लंबा होने का कारण बनी है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here