सैन्य शासित म्यांमार में कोर्ट ने लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की की जेल की सजा सात साल बढ़ा दी है। भ्रष्टाचार के अन्य आरोपों में दोषी करार देते हुए उनकी सजा बढ़ाई गई है। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने अपदस्थ नेता आंग सान सू की को भ्रष्टाचार के पांच मामलों में दोषी ठहराया है। उन्हें और सात साल के लिए जेल में डाल दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सू की को संयुक्त रूप से 33 साल जेल की सजा काटनी है।