30 C
Mumbai
Thursday, June 1, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सड़क हादसा सऊदी अरब में, 20 उमराह तीर्थयात्रियों की मौत

सऊदी अरब के असीर में उमराह करने गए तीर्थयात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई। हादसे में कम से कम 20 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए।

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उमरा करने गए तीर्थयात्रियों की बस एक पुल से टकरा कर पलट गई। कहा जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के बाद बस हादसे की शिकार हुई। बस के पलटने से उसमें आग भी लग गई। जानकारी के मुताबिक, असीर प्रांत और आभा शहर को जोड़ने वाली सड़क पर बस हादसे की शिकार हुई। बस सवार सभी लोग उमरा करने के लिए मक्का जा रहे थे।

सऊदी सिविल डिफेंस और रेड क्रिसेंट अथॉरिटी की टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और इलाके को घेर लिया है। साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस संबंध में जांच पड़ताल जारी है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here