27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पुलिस के साथ मारपीट का मामला शिवसेना विधायक वैभव नाईक सहित शिवसेना व भाजपा के 40 से अधिक कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दर्ज

Array

शिवसेना के 55 वें स्थापना दिवस पर 100 रुपये में दो लीटर बांट रहे थे पेट्रोल

मुंबई: पुलिस के साथ मारपीट का मामला, सिंधुदुर्ग जिले में स्थित कुडाल में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के पेट्रोल पंप पर पुलिस के साथ मारपीट करने के जुर्म में शिवसेना विधायक वैभव नाईक सहित 40 से अधिक कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस मामले की छानबीन कुडाल पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।पुलिस निरीक्षक शंकर कोरे ने रविवार को बताया कि शनिवार को कुडाल स्थित नारायण राणे के पेट्रोल पंप पर शिवसेना विधायक वैभव नाईक अपने कार्यकर्ताओं सहित शिवसेना के 55 वें स्थापना दिवस पर 100 रुपये में दो लीटर पेट्रोल बांट रहे थे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका  विरोध किया ,जिससे दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की नौबत आ गई थी। इस दरम्यान वैभव नाईक सहित कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ भी मारपीट की। इसी वजह से कुडाल पुलिस स्टेशन में वैभव नाईक सहित शिवसेना व भारतीय जनता पार्टी के 40 से अधिक कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है।  

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here