31 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मुंबई में महिला के साथ हिंसक रेप, निजी अंगों में लोहे की रॉड से हमला

Array

सपनों की नगरी मुंबई के साकीनाका में एक 34 वर्षीय एक महिला के साथ हिंसक रूप से बलात्कार और उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड से हमला किया गया, महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. रेप के यह हिंसक घटना टेम्पो में हुई. घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम महिला खून से लथपथ मिली. महिला को फ़ौरन राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहाँ प्रारंभिक जांच के अनुसार उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है और साथ ही उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड से हमला किया गया.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पुलिस ने बताया कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई. वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं. डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है. पुलिस ने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here