28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आकाश चोपड़ा ने विश्व कप के सेमी फाइनल के लिए इन चार टीमों पर लगाया दांव

Array

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 17 अक्तूबर को शुरू होगा, कयासों का दौर चल रहा है. इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेट आकाश चोपड़ा ने अपनी पसंदीदा चार टीमों का चयन किया है जो सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सुपर 12 के ग्रुप 1 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। चोपड़ा को लगता है कि इस ग्रुप से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड, जो 2016 के संस्करण में फाइनल में थे, सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दूसरी ओर, सुपर 12 के ग्रुप 2 में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड शामिल हैं। इस ग्रुप से चोपड़ा ने भारत और पाकिस्तान को फेवरेट बताया है । 2016 के संस्करण में, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के साथ, न्यूजीलैंड और भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। पाकिस्तान को भी भारत और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया था लेकिन सुपर 10 के दौर से आगे निकलने में असफल रहा।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

चोपड़ा ने विश्व कप जीतने के लिए भारत को पहली पसंद बताया है जबकि वेस्टइंडीज को दूसरे पसंदीदा के रूप में नामित किया है। भारत 24 अक्तूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जो टी20 विश्व कप 2021 के मुख्य दौर का पहला दिन है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here