28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुल का सरकार से सवाल: जब नफरत का ज़हर फैलाया जा रहा है तो कैसा अमृत महोत्सव ?

Array

असम में सरकारी फोटोग्राफर द्वारा प्रदर्शनकारी की लाश के साथ पुलिस की मौजूदगी बर्बरता की घटना पर असम और केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में जब नफ़रत का ज़हर फैलाया जा रहा है तो कैसा अमृत महोत्सव?

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आज अपने ट्वीट में लिखा “जब देश में नफ़रत का ज़हर फैलाया जा रहा है तो कैसा अमृत महोत्सव? अगर सबके लिए नहीं है तो कैसी आज़ादी? राहुल ने इस ट्वीट के साथ हैशटैग नफरत का इस्तेमाल भी किया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि असम में ज़मीन करवाने को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ पुलिस के संघर्ष में कई लोगों की जान चली गयी. इस घटना का वीडियो वायरल हुआ जिसमें दिख रहा है कि पुलिस की गोलीबारी के बीच एक प्रदर्शनकारी हाथ में लाठी लिए पुलिस की तरफ दौड़ता आ रहा है जिसपर पुलिस फायरिंग करती है, गोली उसके सीने में लगती है और वह ज़मीन पर गिर जाता है, उस हालत में पुलिस के जवान भीड़ की शक्ल में उसपर लाठियां लेकर टूट पड़ते हैं। इस दौरान पुलिस टीम के साथ मौजूद एक फोटोग्राफर इतना उत्तेजित हो जाता है कि वह मुर्दा पड़े उस प्रदर्शनकारी के शरीर पर उछलकूद करने लगता है और कई बार करता है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here