28 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

हरियाणा में पांच लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या

Array

देश में सामूहिक आत्महत्याओं के मामले अब अक्सर सामने आने लगे हैं, ऐसा ही एक मामला हरियाणा के पलवल में सामने आया जहाँ एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल हॉस्पिटल भेज दिया गया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मामला पलवल जिले के औरंगाबाद गांव का है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया गया है. बुधवार की सुबह पांचों के शव परिवार के मुखिया को मिले. उसने इस मामले की सूचना नजदीकी पुलिस थाने को दी.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई. मृतकों में पति-पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं. हालांकि पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि पति पत्नी ने फांसी लगाई है और बच्चों को जहर देकर मार दिया गया है. इसके अलावा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here