32 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गोरखपुर हत्याकांड की जांच अब CBI के हवाले

Array

चुनावी मौसम में भारी दबाव के कारण योगी सरकार ने गोरखपुर हत्याकांड की छानबीन के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है. वहीँ मामले में फरार आरोपित पुलिस वालों का अभी तक कोई सुराग़ नहीं लगा है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दरअसल, बीते सोमवार की देर रात गोरखपुर के कृष्णा होटल में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता अपने दोस्तों के साथ ठहरे हुए थे. इसी दौरान पुलिस उनके रूम में दाखिल हुई और सवाल-जवाब करने लगी. होटल में ही मनीष गुप्ता के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा बुरी तरह से मारपीट की गई, जिसके चलते उनकी मौत हो गई.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस पूरे काण्ड में पुलिस पर लगातार लीपापोती करने के आरोप लगे. जब मृतक की पत्नी ने पुलिसवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का दबाव बनाया, तब पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया.

पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. कहा जा रहा है कि जब होटल से सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर ही अस्पताल था तो मनीष को वहां तुरंत क्यों नहीं ले जाया गया? इसके अलावा, मानसी अस्पताल से 13 किलोमीटर की दूरी पर माजूद बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचने में पुलिस ने दो घंटे का वक्त कैसे लगा दिया. वहीं, पुलिस ने घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज भी अपने पास रख ली.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं, मामले के सुर्खियों में आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था, किसी भी कीमत पर दोषी बख्शा नहीं जाएगा. इसके साथ ही मनीष के बेटे की पढ़ाई का खर्चा और उनकी पत्नी मीनाक्षी को सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया है. वहीँ अखिलेश यादव ने भी मुलाकात के बाद कारोबारी के परिजनों को 20 लाख रुपये देने की घोषणा की है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here