27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

“The Big Picture” शो तकदीर बदलेगा तस्वीर से

Array

कलर्स के मशहूर टीवी सीरियल में अनिरुद्ध का किरदार निभाने वाले प्रविष्ट मिश्रा कलर्स चैनल के आने वाले और अबतक के पहले विज्युअल बेस्ड क्विज शो “the big पिक्चर’ का प्रोमोशन करने आज नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

नौजवान, हैंडसम, डैशिंग और हंसमुख एक्टर ने पहले तो “the big पिक्चर’ के बारे में जानकारी दी कि कैसे यह शो दूसरे क्विज शो के मुकाबले अनोखा है. इस शो में कंटेस्टेंट के साथ ही दर्शकों को भी पैसे बनाने का मौका मिलता है जो कांटेस्ट द्वारा जीती हुई इनामी राशि से निकलता है. शो की कुल इनामी राशि पांच करोड़ रूपये है. चूँकि यह तस्वीरों पर आधारित शो है तो आप ऐसा भी कह सकते है कि इस शो में तस्वीर से तकदीर बदलती हुई दिखाई देगी। इस शो को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह होस्ट कर रहे हैं. यह शो 16 अक्टूबर से प्रीमियर होगा और VOOT पर स्ट्रीम होगा।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अपने टीवी सीरियल “बैरिस्टर बाबू” के बारे में जिसमें प्रविष्ट मिश्रा अनिरुद्ध रॉय चौधरी के किरदार में हैं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ सालों से इस सीरियल ने विभिन्न सामाजिक समस्याओं को बहुत अच्छी तरह उभारा है, ऐसे विषयों को पेश किया है जिनपर भारतीय समाज में खुलकर कभी बात नहीं होती। उन्होंने बैरिस्टर बाबू में आगे आने वाले नए ट्विस्ट और टर्न्स के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि दर्शकों को बैरिस्टर बाबू में अभी बहुत कुछ देखने को मिलेगा

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here