28 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अखिलेश यादव का BJP पर प्रहार: बोले – “भाजपा सरकारों में न्याय मांगोगे तो टायरों के नीचे कुचले जाओगे”

Array

अखिलेश यादव ने आज भाजपा शासित केंद्र और यूपी सरकारों पर ग्लोबल हंगर इंडेक्स को लेकर ज़ोरदार हमला बोला.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अखिलेश ने कहा कि ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का सपना दिखाने वाली सरकारों के लिए यह आंकड़े किसी तमांचे से कम नहीं, अखिलेश ने कहा कि कितने शर्म की बात है कि विश्व गुरु बनने वाले देश में भुखमरी की यह हालत हो गयी है जो आज वह पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे हो गया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी थ्री ट्रिलियन इकोनॉमी बनने का दावा कर रहे थे लेकिन सबसे ज़्यादा कुपोषत बच्चे उत्तर प्रदेश में है.अखिलेश ने कहा कि इन्होने हर वर्ग के लोगों को धोखा दिया है, नौजवानों को सिर्फ विज्ञापनों में नौकरिया दे रही है यह सरकार। किसान और नौजवान सड़क पर न्याय के लिए भटक रहा है लेकिन अगर आप न्याय मांगोगे तो टायरों के नीचे कुचले जाओगे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब सरकार बनाने के लिए निकल पड़ी है. उन्होंने कहा कि जनता इस सरकार से बहुत नाराज़ है, इन्होने जिस तरह से मंहगाई बढ़ाकर लोगों का जीना मुहाल किया है उसकी सजा जनता इन्हे आगामी विधानसभा चुनावों में वोटों के ज़रिये कुटाई करके देने वाली है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here