29 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

प्रज्ञा ठाकुर की अज़ान से होती है नींद हराम !!

Array

मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी की विवादित बोलों वाली सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अब मस्जिदों से होने वाली अज़ान पर आपत्ति जताई है. प्रज्ञा का कहना है कि अज़ान से लोगों की नींद हराम होती है और साधू संतों के पूजा अर्चना में विघ्न भी पड़ता है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मंगलवार को एक कार्यक्रम में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- हम लोगों से कहा जाता है कि दूसरे समुदाय की प्रार्थना के वक़्त तेज आवाज में भजन न बजाएं जाएं लेकिन ये लोग रोज सुबह लाउड स्पीकर से लोगों को परेशान करते हैं. सुबह 5 बजकर कुछ मिनट पर तेज-तेज आवाजें आती हैं और लोगों की नींद हराम होती है, मरीजों को दिक्कत होती है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

साधू-संतों की पूजा अर्चना का समय भी सुबह ही होता है, आरती का समय भी सुबह होता है लेकिन जबरदस्ती इन लाउडस्पीकरों की आवाज हमें सुननी पड़ती है. लेकिन जब हम तेज आवाज में भजन बजाते हैं तो ये कहते हैं कि हमारे इस्लाम में ये जायज नहीं माना जाता. हम हिंदू इस बात का सम्मान करते हैं और सर्वधर्म समभाव रखते हैं, लेकिन क्या कोई और धर्म ऐसा कर रहा है?

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here