33 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

डीजल-पेट्रोल की कीमतों में दिवाली के बाद से कोई बदलाव नहीं

Array

नई दिल्ली: केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा दिवाली की पूर्व संध्या पर शुल्क में बदलाव के बाद तेल विपणन कंपनियों ने प्रमुख भारतीय शहरों में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में डीजल और पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 86.67 रुपये प्रति लीटर और 103.97 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहीं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

आर्थिक राजधानी मुंबई में इनकी कीमत क्रमश: 94.14 रुपये और 109.98 रुपये है।कोलकाता में भी कीमतें क्रमश: 89.79 रुपये और 104.67 रुपये पर स्थिर रहीं।चेन्नई में पेट्रोल-डीजल 91.43 रुपये और 101.40 रुपये पर रहा।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

देशभर में भी, ईंधन की कीमत रविवार को काफी हद तक अपरिवर्तित रही, लेकिन स्थानीय करों के स्तर के आधार पर खुदरा दरें भिन्न हैं।केंद्र द्वारा 3 नवंबर को उत्पाद शुल्क में कटौती कोरोना महामारी की शुरूआत के बाद से इस तरह की पहली कवायद है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दरअसल, सरकार ने कोरोना राहत उपायों के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने के लिए मार्च और फिर मई 2020 में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में तेजी से बदलाव किया था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here