26.6 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भाजपा जुटी ध्रुवीकरण में: योगी गाज़ियाबाद में बोले- हज हाउस पहले यहाँ बनता था अब कैलाश मानसरोवर भवन

Array

ग़ाज़ियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी कार्यक्रम में कहा, पहले यहाँ हज हाउस बनता था, लेकिन अब हमारी सरकार ने कैलाश मानसरोवर का भवन बनाया. योगी का यह बयान दिखाता है बीजेपी पश्चिमी यूपी में ध्रुवीकरण का अपना पुराना पैंतरा ज़ोर शोर से आज़मा रही है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ग़ाज़ियाबाद में योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों माफियाओं पर लगाम लगाने,राष्ट्रवाद और विकासवाद को लेकर अपनी पीठ थपथपाई और अखिलेश यादव के 300 यूनिट फ्री बिजली देने को लेकर तंज कसा.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

योगी आदित्यनाथ ने कहा, चोरों को चांदनी रात अच्छी नहीं लगती ,जब उनके समय मे बिजली आती नहीं तो बिजली फ्री देने का सवाल नहीं है, उनको पता है हम नहीं जीत रहे हैं, ऐसे में जो वादा करना है कर दो. योगी आदित्यनाथ के इस सम्बोधन के बीच कुछ विरोध के स्वर भी उठे. इस दौरान योगी आदित्यनाथ के साथ भारी भीड़ नज़र आयी जो चुनाव आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन था.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ग़ाज़ियाबाद की सभी 5 विधानसभा सीटें जीतीं थीं. लेकिन इस बार राह आसान नहीं है. शायद यही वजह है इसका अंदाज़ा पार्टी को भी है. बीजेपी के तमाम बड़े नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here