33 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

BJP नेता ने दारोगा से अब अलीगढ़ में कही गर्मी निकाल देने की बात

Array

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश भर में चुनावी माहौल गर्मा गया है. ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराधियों की गर्मी और चर्बी निकालने वाला बयान खूब चर्चा में बना हुआ है. इसी बीच बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अपनी जुबान पर काबू न करते हुए अब गुंडों की बजाय पुलिस वालों को ही गर्मी और चर्बी निकालने की धमकी देते फिर रहे हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दरअसल, मामला अलीगढ़ के थाना जवां का है, यहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने पुलिस स्टेशन के अंदर बैठकर पहले तो थाने का घेराव किया. उसके बाद दारोगा को ही धमकाने लगे. उन्होंने कहा कि 10 तारीख को योगी की सरकार आ रही है, बता दे रहा हूं दारोगा की गर्मी निकाल देंगे हम,’ मामले का वीडियो किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया, जो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जवां थाना इलाके के किसी पदाधिकारी का गांव में किसी से संपत्ति विवाद हो गया था. इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस बीजेपी पदाधिकारी को पूछताछ के लिए थाने उठा लाई.

आरोप है कि बीजेपी पदाधिकारी की इस दौरान दारोगा उमेश से हॉट टॉक हो गई. इसी को लेकर रविवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी थाने पर काफी तादाद में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा कि मैं तो सिर्फ ये कह रहा हूं, जंगलगढ़ी से कितने लोगों को उठाया है. मैं भाजयुमो का जिलाध्यक्ष हूं, तो इतनी गर्मी है दारोगा में,10 तारीख को योगी सरकार नहीं आ रही है क्या? बताए दे रहा हूं, 10 तारीख को योगी जी की सरकार आ रही है, ये बात दिमाग में बैठा लें. जितनी गर्मी है दारोगा की, सब निकाल देंगे हम.’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here