29 C
Mumbai
Friday, May 1, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

उद्धव के परिवार पर ED ने डाला हाथ, ज़ब्त की संपत्ति

Array

महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है. उसने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार की संपत्ति जब्त की है. इसके तहत उसने पुष्पक ग्रुप की कंपनियों में शामिल पुष्पक बुलियन की 6.45 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को अटैच किया है. इस अटैच संपत्ति के तहत ठाणे के नीलांबरी प्रोजेक्ट के तहत 11 आवासीय फ्लैट को भी सीज किया गया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

यह प्रोजेक्ट श्री साईबाबा गृहानिरमिति प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हैं. इनका स्वामित्व और नियंत्रण श्रीधर माधव पाटनकर के पास है. शिवसेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रिश्तेदार की संपत्ति जब्त करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने इसे तानाशाही और प्रतिशोध की कार्रवाई करार दिया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ईडी की कार्रवाई के बाद बीजेपी नेता किरिट सोमैया ने ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ”सीएम उद्धव ठाकरे के साले श्रीधर पटनाकर का मनी लॉन्ड्रिंग घोटाला…फर्जी कंपनियां बनाकर घोटाला किया. घोटालेबाजों को छोड़ेंगे नहीं.”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here