28 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

एक और नरसंहार प्रयागराज में, एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

Array

प्रयागराज में एक और नरसंहार की खबर आयी है. थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है. इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपियों ने घर में आग लगा दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक ईंट-पत्थर से मार-मारकर बेरहमी से परिवार के लोगों की हत्या की गई है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पुलिस को घटना की जानकारी प्रदीप कुमार यादव ने दी. प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उनके भाई और भाभी की किसी ने हत्या कर दी है. इसके साथ ही परिवार के तीन अन्य लोगों की भी हत्या कर दी गई है. सामूहिक हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं, ADG प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने बताया कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि लूट के इरादे से आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. आशंका है कि उन्होंने सुबूत मिटाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी. हालांकि बारीकी से जांच की जा रही है. मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम जांच कर रही है.

परिवार के मुखिया राजकुमार यादव (उम्र 55 साल), उनकी पत्नी कुसुम (उम्र 50 साल), बेटी मनीषा (उम्र 25 साल), बहू सविता (उम्र 30 साल) और दो साल की मासूम पोती साक्षी की भी हत्या हुई है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आज से ठीक 7 दिन पहले यानी पिछले शनिवार को भी प्रयागराज में इसी तरह की वारदात हुई थी. जिसमें 5 लोगों की हत्या की गई थी जिसमें खागलपुर गांव में भी एक ही परिवार के 5 लोगों की गला काटकर हत्या की गई थी. मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल थे.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here