32 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

परेशान युवक ने लगाई फांसी, रचाई थी चार शादियां, एक पत्नी की मौत और तीन छोड़कर चली गईं थीं…

Array

राजस्थान के उदयपुर में युवाओं के घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगह फतहसागर के किनारे रानी रोड पर एक युवक ने पेड़ पर फांसी डालकर आत्महत्या कर ली। इस युवक ने चार विवाह किए थे, एक पत्नी की मौत हो गई और तीन छोड़कर चली गई थीं। इससे परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया। शुक्रवार देर शाम को सड़क किनारे पेड़ पर युवक का शव लटका देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

अंबामाता थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी सुनील टेलर, फतहपुरा चौकी प्रभारी नाथूसिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की लाश को नीचे उतरवाया। तलाशी लेने पर जेब में उसका आधार कार्ड मिला। इसमें उसका नाम खेमराज (42) निवासी हवाला खुर्द था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

खेमराज ने की थीं चार शादियां
मौके पर पहुंचे खेमराज के पुत्र लक्ष्मण ने बताया कि जब वो छह माह का था, तब मां छोड़कर अन्य के साथ चली गई थी। इसके बाद उसके पिता ने कुछ महीनों के अंतराल में तीन महिलाओं से शादी की। इसमें एक का स्वर्गवास हो गया और दो छोड़कर चली गईं। इससे वह तनाव में था। रोजी रोटी के लिए खेमराज ऑटो चलाता था। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here