32 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सिक्किम पुलिस के जवान ने दिल्ली में आपसी झगड़े में मारी 3 साथियों को गोली, 2 की हुई मौत, एक घायल

Array

राजधानी दिल्ली में सोमवार को सिक्किम पुलिस के एक जवान ने कथित तौर पर अपने तीन साथियों को गोली मार दी। इस घटना में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है। 

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जानकारी के अनुसार, रोहिणी स्थित हैदरपुर वाटर प्लांट में तैनात सिक्किम पुलिस के एक जवान ने आपसी झगड़े के दौरान अपने तीन साथियों को गोली मार दी। इस घटना में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक जवान घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बताया जा रहा है कि दोपहर के वक्त हैदरपुर वाटर प्लांट में फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। प्लांट के कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो तीन पुलिसकर्यियों को लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े पाया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वारदात की सूचना मिलते ही मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। झगड़े की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here