28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सोनिया गाँधी ED के सामने होंगी पेश

Array

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज प्रवर्तन निदेशालय दफ्तर में पूछताछ के लिए हाजिर होंगी. ईडी नेशनल हेराल्ड मामले में तथाकथित रूप से वित्तीय अनियमितता के मामले में सोनिया गांधी से सवाल करेगी.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस केस में ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कंपनी से जुड़े कई अन्य कांग्रेस नेताओं पर PMLA के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में राहुल गांधी से पहले ही कई दिन पूछताछ हो चुकी है और गुरुवार को सोनिया गांधी से भी इस केस से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कांग्रेस ने इस मौके पर देश भर में ईडी दफ्तर के घेराव, कई जगहों पर चक्का जाम और ईडी दफ्तर तक मार्च की योजना बनाई है. राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पार्टी के बड़े नेता कांग्रेस दफ्तर में इकट्ठा होंगे और ईडी दफ्तर की तरफ मार्च करेंगे. यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई सहित महिला कांग्रेस के नेता भी दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे. प्रियंका गांधी और राहुल गांधी, सोनिया गांधी के साथ उनको ईडी दफ्तर तक छोड़ने जा सकते हैं. उधर, राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसद संसद भवन से बस के जरिए या पैदल मार्च करना चाहते हैं. ये अभी तय होना है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सोनिया गांधी की पेशी से पहले कांग्रेस नेता पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक करने पहुंचे. इस मौके पर पवन खेड़ा ने कहा कि घिनौनी राजनीति देश में प्रवेश कर रही है. प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ एजेंसियों का ऐसा राजनीतिक दुरुपयोग पहले कभी नहीं देखा गया. पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन करेगी और विरोध दर्ज कराएगी.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here