28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बुल्गारिया की राजकुमारी से जॉर्डन के प्रिंस ने की दूसरी शादी, आखिर क्यों हैरान हैं लोग

Array

जॉर्डन किंग अब्दुल्ला द्वितीय के चचेरे भाई प्रिंस गाजी बिन मुहम्मद और बुल्गारिया की राजकुमारी मरियम की शादी ने हर किसी को चौंका दिया है। एक प्राइवेट फंक्शन में दोनों ने एक-दूसरे को अपना हमसफर बना लिया, जहां किंग अब्दुल्ला भी मौजदू रहे। मालूम हो कि दोनों की यह दूसरी शादी है।

प्रिंस गाजी और मरियम की शादी चौंकाने वाली इसलिए है, क्योंकि दोनों को कभी सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के साथ नहीं देखा गया। मीडिया में भी इन्हें लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई। द रॉयल हाशिमेट कोर्ट की ओर से इस शादी की जानकारी दी गई। साथ ही नए जोड़े को शुभकामनाएं भी भेजी गईं।

शादी में शामिल हुए जॉर्डन किंग 
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस गाजी और मरियम की शादी में जॉर्डन किंग के अलावा और भी कई लोग शामिल हुए। इनमें राजशाही परिवार के अन्य सदस्य प्रिंस अल एहसन और प्रिंस तलाल का नाम सबसे ऊपर है। द रॉयल हाशिमेट कोर्ट की ओर से इस शादी की एक तस्वीर जारी की गई है, जिसमें नए जोड़े को किंग अब्दुल्ला के साथ देखा जा सकता है।

शाही परिवार की नई बहू के बारे में
मरियम का जन्म स्पेनिश फैमिली में हुआ। उनकी पहली शादी बुल्गारिया के प्रिंस कर्दम से हुई। इनके दो बेटे हैं, जिनके नाम प्रिंस बॉरिस और प्रिंस बेल्ट्रन हैं। 2015 में प्रिंस कर्दम की मौत हो गई। इसके बाद उनके बड़े बेटे प्रिंस बॉरिस बुल्गारिया के उत्तराधिकारी बनाए गए।

प्रिंस गाजी बिन मुहम्मद की भी दूसरी शादी
जॉर्डन प्रिंस गाजी बिन मुहम्मद की भी यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 1997 में अरीज जवाई से हुई थी। दोनों के चार बच्चे (राजकुमारी तसनीम, प्रिंस अब्दुल्ला, राजकुमारी जेना और राजकुमारी सलसबील) हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here