34 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दिल्ली दंगों के मामले में राहत, आगजनी के आरोप से कोर्ट ने किया मुक्त

Array

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे के एक मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने मुख्य आरोपित और आप के पार्षद रहे ताहिर हुसैन समेत दस लोगों को अचल संपत्ति में आगजनी के आरोप से मुक्त कर दिया है। दंगा समेत बाकी आरोपों पर विचार के लिए मामले को अधीनस्थ मजिस्ट्रेट कोर्ट को भेज दिया है। ताहिर हुसैन 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की एक बड़ी साजिश से जुड़े एक मामले में भी आरोपी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उस पर उमर खालिद, शरजील इमाम, सफूरा जरगर और अन्य आरोपियों के साथ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया था।

वह आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की कथित हत्या से जुड़े मामले में भी आरोपी है। वह दंगों से जुड़े कुछ और मामलों में भी आरोपी है। वह दंगों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी आरोपी है। मामले में गिरफ्तारी के बाद से वह हिरासत में है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here