33 C
Mumbai
Thursday, May 7, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दुनिया को बॉलीवुड की बेबी तबस्सुम ने कहा अलविदा

Array

बॉलीवुड की मशहूर कलाकार और टेलीविजन होस्ट ‘बेबी तबस्सुम’ का निधन हो गया है. तबस्सुम का जन्म वर्ष 1944 में मुंबई में हुआ था. उनके पिता का नाम अयोध्यानाथ सचदेव था तो उनकी मां का नाम असगरी बेगम था.

आपको बता दें, तबस्सुम के मां और पिता दोनों ‘फ्रीडम फाइटर’ थे. उनका एक नहीं बल्कि दो नाम थे और इस नाम के पीछे की कहानी बड़ी दिलचस्प है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तबस्सुम के पिता अयोध्यानाथ सचदेव ने उनकी मां असगरी बेगम की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी बेटी का नाम ‘तबस्सुम’ रखा.

तबस्सुम की मां के दिमाग में कुछ और बात थी. पति ने भले ही बेटी का नाम तबस्सुम रखा हो लेकिन उनकी मां ने अपने पति और बेटी के पिता की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए तबस्सुम को किरण बाला नाम दिया. भले ही दुनिया उन्हें तबस्सुम के नाम से जानती थी लेकिन उनके ऑफिशल पेपर्स पर उनका नाम किरण बाला सचदेव नाम से रजिस्टर किया गया है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here