27 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सेलिब्रिटीज का साथ मिल रहा है भारत जोड़ो यात्रा को, अमोल पालेकर भी जुड़े

Array

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस समय यात्रा महाराष्ट्र से होकर गुजर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अन्य ‘भारत यात्रियों’ के साथ महाराष्ट्र के भेंडवल से रविवार को पदयात्रा की शुरूआत की । ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को बॉलीवुड जगत से जुड़ी हस्तियां भी लगातार पदयात्रा से जुड़कर अपना समर्थन दे रही हैं।

रविवार को अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर पदयात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इसका निर्वहन करने के लिए आज प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर जी अपनी पत्नी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। देश की आवाज बुलंद करने के लिए आपका धन्यवाद।”

बीती 7 सितंबर को कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू हुई थी। यात्रा श्रीनगर में खत्म होने से पहले 3,750 किमी की दूरी तय करेगी और 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। यह पदयात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश को कवर कर चुकी है। फिलहाल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र से गुजर रही है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here