29 C
Mumbai
Monday, April 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नाबालिग से खुद को पुलिसकर्मी बताकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Array

ठाणे जिले में खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो लोगों ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। उस समय नाबालिग (17 वर्षीय) कल्याण तालुका के डोंबिवली शहर में एक नाले के पास अपने प्रेमी के साथ टहल रही थी। 

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी होने का दावा करते हुए दोनों को पकड़ लिया और उन्हें इलाके में न घूमने को कहा। इसके बाद ये लोग कथित तौर पर लड़की को पास के एक जंगल वाले इलाके में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक ने इस कृत्य का वीडियो बनाया और उसे प्रसारित करने की धमकी दी।  उन्होंने बताया कि पीड़िता ने बाद में पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई गई। विष्णुनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक पीएम भालेराव ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 1 (डी) (सामूहिक बलात्कार) और अन्य संबंधित प्रावधानों, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

क्राइम ब्रांच की टीम के दीपक शेलके रावले ने कहा, नवी मुंबई में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने ईश्वरनगर, दीघा ठाणे से लड़की को उठाया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और जांच के बाद 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस मुंबई में पांच वर्षीय बलात्कार पीड़िता की शिक्षा का खर्च उठाएगी
इस महीने की शुरुआत में मध्य मुंबई के एक स्कूल परिसर में एक लड़के द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार हुई पांच वर्षीय बच्ची की शिक्षा का खर्च मुंबई पुलिस उठाएगी। जानकारी के मुताबिक, मध्य मुंबई के मदनपुरा इलाके में एक सरकारी स्कूल के परिसर में एक 15 वर्षीय लड़के ने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया था। आरोपी को घटना के कुछ घंटो के भीतर ही पकड़ लिया गया था। 

पुलिस अधिकारी ने बताया वहीं पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसके ठीक होने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी।चूंकि बच्ची एक गरीब परिवार से आती है, इसलिए नागपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारियों ने उसकी 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई में मदद करने का फैसला किया है।

अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों ने अब तक 1.11 लाख रुपये एकत्र किए हैं और एक बैंक में आवर्ती जमा खाता खोला है। उन्होंने कहा कि इस राशि से बच्ची को 10वीं कक्षा तक पढ़ाई करने में मदद मिलेगी।  

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here