33 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अल्लू अर्जुन जवान में शाहरुख के साथ धमाका करेंगे

Array

पठान की ब्लॉकबस्टर कामयाबी के बाद शाहरुख़ की अगली फिल्म जवान की भी चर्चा जोरों शोरों से हो रही है। हाल ही में फिल्म के सेट से शाहरुख खान की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसने लोगों को काफी एक्साइटेड कर दिया। खबर है कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन भी नजर आने वाले हैं। जवान को साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसमें साउथ सुपरस्टार थलापति विजय भी कैमियो रोल में दिख सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

जवान के लिए अल्लू अर्जुन के नाम की भी चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए अल्लू अर्जुन अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर एटली ने अल्लू अर्जुन को फिल्म में स्पेशल कैमियो रोल के लिए अप्रोच किया है। हालांकि एक्टर ने अभी इस रोल को करने के लिए हामी नहीं भरी है, लेकिन काफी ज्यादा उम्मीदें जताई जा रही हैं कि वो इस ऑफर को हां करेंगे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here