28 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुल का कर्नाटक में एलान, दो साल तक बेरोज़गारो को मिलेंगे इतने रूपये

Array

कर्नाटक के बेलगावी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार बेरोजगारी कम करने के लिए कुछ नहीं कर रही। इसलिए कांग्रेस पार्टी ग्रेजुएट्स बेरोजगारों को 2 साल तक हर महीने तीन हजार रुपये, जबकि डिप्लोमा होल्डर्स को 2 साल तक हर महीने 1500 रुपये देगी। यह देश किसानों, गरीबों और युवाओं का है। यह देश अडानी का नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यहां भ्रष्टाचार की भरमार है। बिना 40 फीसदी कमीशन दिए यहां कोई काम नहीं होता।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘युवा ध्वनि’ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यहां के युवाओं ने कहा कि उन्हें यहां कोई नौकरी नहीं मिल रही है और लोगों ने शिकायत की कि यह सरकार भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यह 40% कमीशन वाली सरकार है। यहां कुछ भी करवाना हो तो 40 प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है।

राहुल गांधी ने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कर्नाटक के ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने दो साल तक तीन हजार रुपये और डिप्लोमा होल्डर्स को 1500 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही, 10 लाख युवाओं को रोजगार और 2.5 लाख सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। इसी के साथ सरकार बनने पर पांच साल में 10 लाख नौकरियां देने के वाडे के साथ सरकारी नौकरियों में खाली पड़े ढाई लाख पद भरने का वादा भी किया।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह देश सभी का है। चुने हुए केवल दो तीन लोगों का नहीं है। यह देश अदाणी का नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनिंदा लोग, जो भाजपा के दोस्त हैं, उन्हें ही पूरा फायदा मिल रहा है। यह भ्रष्टाचार की ओर ले जा रहा है।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम एक ऐसे भारत का निर्माण करेंगे, जहां गरीबों की आवाज़ का महत्व होगा, जहां ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं होगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here