27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुल को नड्डा ने बताया नफरत का शॉपिंग मॉल

Array

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धि पर पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला वहीं तो कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज भी कसा। जेपी नड्डा ने कहाकि 2014 से पहले के दौर और 2014 के बाद के दौर में जमीन-आसमान अंतर है। लोगों का मानना था कि कुछ भी नहीं बदलेगा और भ्रष्टाचार सब जगह होगा, हम सुधरने वाले नहीं हैं, यह देश की मानसिकता बन गई थी। हमारे देश की गिनती भ्रष्ट देशों में होती थी। कोई नेतृत्व, इरादा या नीति नहीं थी। हालांकि, लोगों ने भाजपा को वोट दिया और 2014 में भारत को एक ऐसा नेतृत्व मिला जो भारत को आगे बढ़ा रहा है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, एक ओर विकास में हमने नए-नए कीर्तिमान रचे तो दूसरी ओर विरासत का भी ध्यान रखा। केदारनाथ से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक का जीर्णोद्धार किया गया। शंकराचार्य जी की समाधि को फिर से बनाया गया और पूज्य स्थानों का पुनर्निर्माण किया गया।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here