28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 60 उम्मीदवारों की पहली सूची मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के लिए

Array

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ में 21 और मध्य प्रदेश में 39 उमीदवारों के नाम तय किए हैं। यह पहली बार जब है कि भाजपा ने चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने अपना उम्मीदवार तय कर दिया है। विजय बघेल, भूपेश बघेल के रिश्तेदार हैं। उन्हें भाजपा ने पाटन सीट से टिकट दिया है। वे दुर्ग से लोकसभा सांसद हैं।छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा 90 सदस्यों की है, जबकि मध्य प्रदेश में 230 सदस्य हैं। उम्मीदवारों के नामों का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के एक दिन हुआ है। केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों का चयन, चुनाव रणनीति की तैयारी के लिए निर्णय लेने वाली संस्था है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here