25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में अभिनेता रणबीर कपूर को ईडी ने किया शुक्रवार को तलब

Array

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 6 अक्टूबर को तलब किया है।

प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के अनुसार, रणबीर कपूर ने एक सहायक ऐप का प्रचार किया, जिसे महादेव बुक ऐप प्रमोटर्स द्वारा भी प्रचारित किया जाता है। सूत्रों ने बताया कि अभिनेता ने प्रमोशन के लिए नकद पैसे लिए।

ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म महादेव बुक ऐप की जांच ईडी और कई राज्यों के पुलिस विभाग कर रहे हैं।

पिछले महीने सूत्रों से पता चला कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा एकत्र किए गए डिजिटल सबूतों के अनुसार, 112 करोड़ रुपये हवाला के जरिए एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को दिए गए थे, जबकि 42 करोड़ रुपये की होटल बुकिंग के लिए भुगतान नकद में किया गया था।

जांच एजेंसी महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में चल रही जांच के सिलसिले में कुछ अन्य शीर्ष बॉलीवुड अभिनेताओं और गायकों को तलब कर सकती है। पिछले महीने, इंडिया टुडे की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में उन अभिनेताओं और गायकों का खुलासा हुआ था, जो इस साल फरवरी में यूएई में महादेव बुक ऐप के प्रमोटर, सौरभ चंद्राकर के विवाह समारोह में शामिल हुए थे।

इनमें टाइगर श्रॉफ, सनी लियोन, नेहा कक्कड़, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, एली अवराम, भारती सिंह, भाग्यश्री, कृति खरबंदा, नुसरत भरूचा, कृष्णा अभिषेक और सुखविंदर सिंह शामिल हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here