34 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दिल्ली-मुंबई-तुर्किये जा रहे इंडिगो के 400 यात्री इस्तांबुल में फंसे, खाने को तरसे; एयरलाइन से दी सफाई

Array

इंडिगो का सिस्टम एक बार फिर ठप हो गया। नई दिल्ली-मुंबई और तुर्किये के बीच यात्रा करने वाले करीब 400 यात्री इस्तांबुल हवाईअड्डे पर 24 घंटे तक फंसे रहे। जब परेशान यात्रियों ने सवाल करना शुरू किया तो एयरलाइन का कहना था कि परिचालन संबंधी कारणों से उड़ान में देरी हुई।

यात्रियों ने सोशल मीडिया मंच एक्स और लिंक्डइन पर अपना गुस्सा जताया। उन्होंने दावा किया कि उड़ान में पहले देरी हुई और फिर बिना किसी जानकारी के उसे रद्द कर दिया गया। अनुश्री भंसाली नाम की एक यात्री ने बताया कि उड़ान पहले दो घंटे देर हुई और फिर अचानक बताया गया कि उसे रद्द कर दिया गया है। आखिरकार 12 घंटे बाद बताया गया कि उड़ान का समय बदला गया है, जिससे हम सभी फंस गए।

न रहने का ठिकाना और न ही खाने का…
उन्होंने बुखार और थकान की शिकायत करते हुए कहा कि यात्रियों को न तो ठहरने की कोई सुविधा दी गई और न ही भोजन उपलब्ध कराया गया। इतना ही नहीं बल्कि इंडिगो के किसी कर्मचारी ने भी हमसे संपर्क नहीं किया। 

ठंड में ठिठुरे लोग
एक अन्य यात्री रोहन राजा ने कहा कि दिल्ली से सुबह छह बजकर 40 मिनट पर उड़ान रद्द होने के बाद लोगों को ठंड से जूझना पड़ा। उनका दावा था कि एयरलाइन ने उन्हें कथित रूप से उपलब्ध कराए गए आवास तक कोई परिवहन उपलब्ध नहीं कराया।

अफरा-तफरी का बना माहौल
एक और यात्री पार्श्व मेहता ने बताया कि सवा आठ बजे की उड़ान को पहले रात 11 बजे तक टाला। उसके बाद फिर अगले दिन सुबह 10 बजे टाल दिया गया। अफरा-तफरी की स्थिति तब बन गई जब इंडिगो की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई और जानकारी तुर्की एयरलाइंस के चालक दल से हासिल हुई।

घंटों तक खड़े रहे लोग
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ‘हमें बताया गया था कि हमें मुआवजे के रूप में इस्तांबुल हवाई अड्डे पर लाउंज मिलेगा। मगर लाउंज फंसे हुए यात्रियों की संख्या में काफी छोटा था। हम में से कई लोग घंटों तक खड़े रहे। मगर कोई वैकल्पिक उड़ान उपलब्ध नहीं कराई गई। यहां तक कि कोई उचित जानकारी भी नहीं दी गई थी।’

सबसे खराब एयरलाइनों में शुमार इंडिगो
इस महीने की शुरुआत में एयरहेल्प स्कोर रिपोर्ट 2024 ने इंडिगो को दुनिया की सबसे खराब एयरलाइनों में शामिल किया था, विश्लेषण की गई 109 एयरलाइनों में से इसे 103वां स्थान दिया गया था। रिपोर्ट में एयर इंडिया को 61वें और एयरएशिया को 94वें स्थान पर रखा गया था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here