27.5 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

इस्राइल ने गाजा में फिर किए भीषण हवाई हमले, 85 से अधिक फलस्तीनियों की मौत

Array

गाजा पट्टी में बुधवार रात हुए इस्राइली हवाई हमलों में 85 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। इस्राइल की ओर से ये हवाई हमले दक्षिणी गाजा के खान यूनिस और राफा शहरों तथा उत्तरी गाजा के बेइत लाहिया कस्बे में किए गए।गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि हमलों में कम से कम 85 लोग मारे गए हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। मंत्रालय के रिकॉर्ड के प्रभारी अधिकारी जहीर अल-वहीदी ने कहा कि अब तक कुल 592 लोग मारे गए हैं।

मंगलवार को इस्राइल ने भारी हवाई हमले शुरू कर दिए थे। जिसके बाद इस्राइल और हमला के बीच लागू युद्धविराम समाप्त हो गया। यह युद्धविराम कुछ समय के लिए संघर्ष रोकने और दो दर्जन से अधिक बंधकों की रिहाई में मदद करने के लिए लागू किया गया था। इस्राइल ने हमास पर समझौते को ठुकराने का आरोप लगाया है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को हुए हमलों में 592 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हुई, जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। अब तक हमास की ओर से रॉकेट दागने या किसी अन्य हमले की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here