28.3 C
Mumbai
Saturday, July 18, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

रन मशीन विराट कोहली के बल्ले से 12 वर्ष के करियर में पहली बार इस वर्ष कोई शतक नहीं निकला

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली के 12 वर्षों के शानदार करियर में लंबे अंतराल के बाद इस कैलेंडर वर्ष में किसी भी फॉरमेट में कोई शतक नहीं लगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे में विराट चार टेस्टों की सीरीज का पहला टेस्ट मंगलवार को खेलने के बाद स्वदेश के लिए एडिलेड से रवाना हो गए। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट को पहले दिन-रात्रि टेस्ट में एडिलेड में खेले गए ऑस्ट्रेलिया के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम अपने इतिहास के न्यूनतम स्कोर 36 रन पर ढेर हो गयी थी।

भारतीय कप्तान कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेष टेस्ट सीरीज के लिए अपने टीम साथियों का हौसला बढ़ाकर स्वदेश रवाना हो गए।

 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here