वॉर्नर ब्रदर्स ने जारी किया फिल्म का नया वीडियो, तेल कारोबारी की दमदार भूमिका में नजर आएंगे हॉलीवुड स्टार
लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड हीरो टॉम क्रूज अपनी आगामी फिल्म ‘डिगर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में टॉम क्रूज काफी अलग अंदाज में दिखे हैं। अभिनेता का एक ऐसा अवतार, जैसे उन्हें पहले कभी पर्दे पर नहीं देखा गया।
टॉम क्रूज को देखकर चौंके दर्शक
एक्शन हीरो टॉम क्रूज पर्दे पर आते हैं तो अलग ही रौब नजर आता है, साथ ही उनका लुक भी दमदार होता है। दमदार से यहां मतलब है कि फिटनेस से लेकर फैशन सेंस तक सबकुछ एकदम टिपटॉप। मगर, ‘डिगर’ के ट्रेलर में उन्हें देखकर दर्शक चौंक जाएंगे। वे किसी बुजुर्ग शख्स जैसे लग रहे हैं।
क्या होगी टॉम क्रूज की भूमिका
इस फिल्म में टॉम क्रूज डिगर रॉकवेल की भूमिका अदा करते दिखेंगे। एक ऐसा तेल कारोबारी, जो दुनिया के ताकतवर लोगों में शुमार है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर अजीब सी झुर्रियां हैं। बता दें कि फिल्म ‘डिगर’ का ट्रेलर वॉर्नर ब्रदर्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

