28 C
Mumbai
Sunday, August 23, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की दिल्ली में अहम बैठक: ‘मोदी@25’ अभियान और आगामी चुनावी रणनीति पर महामंथन

अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में जुटे शीर्ष नेता, 17 अगस्त के बड़े संगठनात्मक फेरबदल के बाद पहली बैठक

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें करने जा रही है। पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा के बाद होने वाली यह पहली परिचयात्मक और रणनीतिक बैठक है, जिसमें नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी, वरिष्ठ राज्य स्तरीय नेता, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महासचिव हिस्सा लेंगे।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, कार्यक्रम प्रभारी विनोद तावड़े सहित कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।

संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर जोर इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की प्राथमिकताओं को तय करना, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाना और पार्टी के जमीनी नेटवर्क को और सशक्त करना है। आगामी विधानसभा चुनावों और 2027 के चुनावी चक्र को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय व राज्य इकाइयों के बीच समन्वय की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

‘मोदी@25’ देशव्यापी अभियान की बनेगी योजना बैठक का एक प्रमुख एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले देशव्यापी ‘मोदी@25’ अभियान की रूपरेखा तय करना है। पार्टी इस अभियान के तहत देशभर में होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप देगी।

हाल ही में हुआ था बड़ा संगठनात्मक फेरबदल भाजपा ने 17 अगस्त को राष्ट्रीय टीम में व्यापक बदलाव करते हुए 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महासचिव और 16 राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की थी। इसमें वसुंधरा राजे, राम माधव, बैजयंत पांडा और तीरथ सिंह रावत को उपाध्यक्ष, जबकि स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, सुनील बंसल व बिप्लब देब को महासचिव बनाया गया था। इसके साथ ही पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here