32 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

इंदौर – कमलनाथ का दावा प्रदेश में लहराएगा वापस कांग्रेस का झंडा, आपकी उपस्थिति मुझे ऊर्जा देती है

Array

मध्य प्रदेश – कमलनाथ एक जनसभा को संबोधित करतेे हुुुए बोले कि मुझे प्रदेश में 15 माह की सरकार में काम करने के लिए सिर्फ़ साढ़े 11 माह ही मिले लेकिन मैंने इस दौरान कभी किसी भी कांग्रेसजन का सर झुकने नहीं दिया। बल्कि कांग्रेस जन छाती ठोक कर कह सकते हैं कि हमारी सरकार ने प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का काम किया, प्रदेश की दशा दिशा बदलने का काम किया। मैंने जब माफियाओं के खिलाफ अभियान शुरू किया तो मुझे कई लोगों ने रोका टोका लेकिन मैंने कहा कमलनाथ को कोई डरा, दबा, पटा नहीं सकता है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को इंदौर में संभागीय सम्मेलन के दौरान कही।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा कि आप लोगों की इतनी बढिय़ा संख्या में उपस्थिति मुझे ऊर्जा देती है। आप सब कांग्रेस कि रीती-नीतियों, सिद्धांतों में विश्वास करते हैं इसीलिए आप सब यहां आए हैं। जिन लोगों का अपनी पार्टी की रीति-नीति, निष्ठा व सिद्धांत में भरोसा नहीं होता वह अपनी पार्टी से बेईमानी करते हैं। कांग्रेस पार्टी की नीति दिलों को जोडऩे की है। हमारे देश में कई धर्म, जाति, कई अनेकता है लेकिन हमारे देश की संस्कृति सभी को जोडऩे की है और यही कांग्रेस की भी संस्कृति है।

कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज समय बेहद परिवर्तनशील है ,मुझे वह समय भी याद है जब भाजपा को बूथ पर बैठने वाले लोग नहीं मिलते थे। जो जीतता था वह कांग्रेस का था और जो हार जाता था भाजपा उसे अपना बना लेती थी। आज हमारा मुक़ाबला भाजपा के संगठन व झूठ से है। शिवराज जी झूठ नहीं बोले तो उनका दिन नहीं शुरू होता है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

आज समय परिवर्तित हो चुका है, एक नेता पूरे क्षेत्र की जवाबदारी नहीं ले सकता। आज जिसका जनता से सीधा जुड़ाव है, वही सच्चा जनसेवक होता है। आप सब गवाह है की हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, पहली बार इतिहास में डिफाल्टर ही नहीं बल्कि चालू खाते वालों का भी कर्ज माफ किया। क्या मैंने ऐसा कर कोई पाप- गुनाह किया ? पहले प्रदेश की पहचान माफिय़ाओ से होती थी, मैंने उस पहचान को बदलने का काम किया?

कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज किसान और युवा भटक रहा है, यही लोग देश-प्रदेश का नवनिर्माण करते हैं। आज लोगों को भाजपा सरकार पर विश्वास नहीं है। प्रदेश में जितने उद्योग लगते नहीं, उतने उद्योग बंद हो जाते हैं। निवेश को लेकर इन्होंने कितने बड़े-बड़े दावे किए, इंदौर में कई इन्वेस्टर समिट की लेकिन सच्चाई आप सब लोग जानते हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

चुनाव के पूर्व यह किसानों की आय दोगुनी, खेती को लाभ का धंधा और दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात करते थे लेकिन आज यह सब बात नहीं करते, आज यह सब पाकिस्तान और राष्ट्रवाद की बात करते हैं। मैं भाजपा को खुली चुनौती देता हूं कि भाजपा के एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम बताएं, जिसने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया हो। यह लोग ध्यान मोडऩे में माहिर, पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ रही हैं तो यह ध्यान मोडऩे के लिए चंदा लेना शुरू कर देते हैं।

शिवराज पर तंज कसते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी कहते हैं कि “मैं किसान का बेटा” और सबसे ज्यादा है किसान मध्यप्रदेश में आत्महत्या करते हैं, यह कहते हैं कि ‘मैं मामा’ और सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार इनकी सरकार में ही होता है। मैं पुलिस व अधिकारियों को कहना चाहता हूं कि वो अपनी वर्दी की इज्जत करें ,भाजपा की नहीं। कांग्रेस का इतिहास संघर्ष का रहा है, कांग्रेस संघर्ष करने वाली पार्टी है। कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है। यहाँ उपस्थित आप सभी लोगों ने यदि ठान लिया तो मध्यप्रदेश में वापस कांग्रेस का झंडा लहराने से कोई नहीं रोक सकता है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here