28 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अंबानी फैमली को धमकी भरा पत्र, खत का मज़मून है कुछ ऐसा “नीता भाभी और मुकेश भैया अभी ये तो झलक है…” – मानवाधिकार अभिव्यक्ति

Array

मुंबई: कल मुकेश अंबानी के बंगले एंटीलिया के पास विस्फोटक से भरी एक एसयूवी गाड़ी मिली थी। अब जैसा कि पता चला है कि मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा पत्र भी स्कार्पियो से मिला है जिसमें नीता भाभी मुकेश भैया के सम्बोधन के साथ परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।

अभी तो यह झलक है
स्कार्पियो से मिले पत्र में लिखा है कि “नीता भाभी मुकेश भैया यह झलक है, पूरी फैमिली को उड़ाने का इंतजाम।” महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस पूरे मामले पर कहा है कि मुंबई क्राइम ब्रांच जांच कर रहा है, असलियत जल्द से जल्द सामने आएगी। घटना की जांच के लिए श्वान दस्ते, विस्फोटक विशेषज्ञ और अन्य संबंधित एजेंसियां, एक पुलिस डॉग स्क्वायड, विस्फोटक विशेषज्ञ और अन्य एसयूवी की जांच कर रहे हैं।

25 से ज्यादा जिलेटिन स्टिक्स बरामद
जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट मुकेश अंबानी के घर में इस्तेमाल की जा रही रेंज रोवर के नंबर प्लेट से मैच करता है। पुलिस कार को अपने साथ ले गयी है। स्कॉर्पियो गाड़ी में 25 से ज्यादा जिलेटिन स्टिक्स मिले हैं। हांलाकि यह गाड़ी अंबानी के घर से थोड़े फासले पर मिली है। अंबानी का घर अल्ट्रामाउंट रोड पर है जबकि गाड़ी टांडा रोड पर बरामद हुई है।

असेंबल विस्फोटक डिवाइस नहीं
मुंबई पुलिस के पीआरओ ने कहा, “गामदेवी पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत कार्मिकेल रोड पर एक संदिग्ध वाहन मिला जिसके बाद बम डिटेक्शन एवं डिस्पोजल स्क्वाड टीम और पुलिस दल मौके पर पहुंचे, वाहन की जांच की और वाहन के भीतर विस्फोटक सामग्री जिलेटिन पाई गई। यह एक असेंबल विस्फोटक डिवाइस नहीं है, जांच जारी है।”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here