31 C
Mumbai
Monday, April 13, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

WHO – कोरोना वायरस का नया स्ट्रैन आठ यूरोपीय देशों में कर चुका है प्रवेश

Array

ज्यूरिक : आठ यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रैन पाया गया है।विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के यूरोप के क्षेत्रीय निदेशक हंस क्लूगे ने यह जानकारी दी है।

शुक्रवार को डब्ल्यूएचओ ने ट्वीट कर कहा कि “डब्ल्यूएचओ के यूरोपीय केंद्र ने आठ देशों में कोरोना वायरस के इस नये स्ट्रैन वोक-2020/12/01 को पाया है, वर्तमान में सुरक्षात्मक उपायों जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, कोर सपोर्ट बबल्स में रहना महत्वपूर्ण है, डब्ल्यूएचओ इस पर लगातार निगरानी रख रहा है और अद्यतन की जानकारी भी प्रदान करता रहेगा।” डब्ल्यूएचओ ने बताया कि कोरोना का ये नया स्ट्रैन पुराने वायरस के विपरीत युवा वर्ग के लोगों में ज्यादा फैल रहा है। उन्होंने कहा, “सतर्कता महत्वपूर्ण है, इसके प्रभाव को परिभाषित करने के लिए शोध जारी है।”

गौरतलब है कि ब्रिटेन में बीते सप्ताह कोरोना वायरस के इस नये स्ट्रैन का पता चला था, जो पुराने वायरस से लगभग 70 प्रतिशत तेजी से फैल रहा है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here