27 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सलमान खान की एक्स प्रेमिका सोमी अली कई बार बचपन में यौन शोषण का हुई शिकार

Array

मुंबई: सलमान खान की एक्स प्रेमिका सोमी अली ने खुलासा किया है कि जब वह नाबालिग थी, तभी उसके साथ बलात्कार और छेड़छाड़ की घटना हुई थी। 90 के दशक में कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री सोमी अली अब एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं। अब वह एक गैर सरकारी संगठन ‘नो मोर टियर्स’ के साथ काम कर रही हैं जहां वह बलात्कार पीड़ितों को बचाती है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अपने बीते दिनों को याद करते हुए कहा अभिनेत्री सोमी अली ने एक इंटरव्यू दिया है और उसमें एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया उनका 5 साल, 9 और फिर 14 साल की उम्र में उसका यौन शोषण किया गया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने कहा है कि उनको ये सच बताने में एक लंबा समय लगा है, लेकिन हमेशा 14 साल तक इस गैर-लाभकारी संगठन को चलाने के बाद खुद के लिए नहीं बोलने के लिए उन्होंने खुद एक पाखंडी की तरह महसूस किया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

यही नहीं अपने साक्षात्कार में एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि जब मैं 5 साल की थी तो पहली बार शोषण हुआ था। मैंने अपने मम्मी और पापा को बताया, कार्रवाई की गई थी। लेकिन, मेरे पैरेंट्स ने उस वक्त कहा कि बेटा ये बात किसी को बताना नहीं, मैं वर्षों तक इस बात को लेकर जीती रही। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में कई बार समाज व संस्कृति भी काफी प्रभावित करता है। साथ ही कहा कि पाकिस्तान और भारतीय संस्कृतियां बहुत छवि-आधारित हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here