28 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आज किसानों का पूर्ण भारत बंद का एलान, किसान नेताओं ने कहा कामयाब होगा बंद

Array

नई दिल्ली: तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ 26 मार्च को किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है। इसे लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि शुक्रवार को ‘पूर्ण भारत बंद’ असरदार होगा और इससे आंदोलन को और ताकत मिलेगी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा बंद
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक देशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सभी सड़कें और रेलमार्ग समेत तमाम बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों को बंद रखा जाएगा। मोर्चा ने हालांकि उन स्थानों को पूर्ण भारत बंद से मुक्त रखा है, जहां चुनाव चुनाव होने जा रहा है। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और 27 मार्च को असम और पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान होने जा रहा है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

काले कानूनों के खिलाफ लामबंध हो रहे हैं देश के किसान
संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि किसान आंदोलन मजबूती के साथ चल रहा है और देश भर में हो रहे किसान महापंचायतों में 50,000 से एक लाख और उससे भी ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। इससे पता चलता है कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में लोग लामबंद हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोग अब इन कानूनों की खामियों और इरादों को समझ चुके हैं। इसलिए भारत बंद के माध्यम से सरकार को इस संबंध में संदेश देने की कोशिश होगी। उन्होंने कहा कि पूर्ण भारत बंद असरदार होगा।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बंद कामयाब होने का यक़ीन
पंजाब के ही किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन (लाखोवाल) के जनरल सेक्रेटरी हरिंदर सिंह लाखोवाल ने भी कल का भारत बंद पूरी तरह से कामयाब होने की उम्मीद जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन अब पूरे देश में पहुंच गया है और किसानों के प्रति हमदर्दी रखने वाले देशवासी इसे सफल बनाएंगे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here