28 C
Mumbai
Monday, April 13, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

TMC का मोदी के बयान पर पलटवार, बोली –मोदी जी! 2024 के आम चुनाव में सुरक्षित सीट की तलाश करें

Array

नई दिल्ली: TMC का मोदी के बयान पर पलटवार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस टिप्पणी कि ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव हार रही हैं तो क्या वह किसी और सीट से चुनाव लड़ेंगी पर टीएमसी ने पलटवार करते हुए दावा किया कि दीदी नंदीग्राम जीत रही हैं। दूसरी सीट से उनके लड़ने का सवाल ही नहीं उठता। नरेंद्र मोदी जी, पश्चिम बंगाल में नामांकन के अंत के साथ अपने झूठ का पोल खुलने से पहले लोगों को गुमराह करना बंद करें। खुद 2024 में सुरक्षित सीट की तलाश करें, क्योंकि आपको वाराणसी में चुनौती दी जाएगी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी के बयान की निंदा की और इसे चीप टिप्पणी बताया है। यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि यह साफ हो गया है कि पीएम मोदी सीधे बीजेपी के डर्टी ट्रिक्स विभाग के प्रमुख हैं। उनकी ओर से ममता बनर्जी के किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का मुद्दा उठाना, ऐसे समय में जब नंदीग्राम में मतदान चल रहा है, अब तक की सबसे सस्ती टिप्पणी है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

वहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि हां मिस्टर प्रधानमंत्री, वो लड़ेंगी. और वह वाराणसी की सीट होगी! अपने हथियार तैयार कर लें.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here