28.8 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आईआईटी वैज्ञानिकों ने जतायी भयावह अनुमान की आशंका, मई के मध्य तक ही 35 लाख एक्टिव मरीजों की होगी संख्या

Array

नई दिल्ली: आईआईटी वैज्ञानिकों ने जतायी भयावह अनुमान की आशंका, भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। हर दिन कोरोना संक्रमितों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं और लोगों की जानें जा रही हैं। आईआईटी के वैज्ञानिकों ने बताया है कि 11 से 15 मई के बीच कोरोना संक्रमण के मामले चरम पर होंगे । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के वैज्ञानिकों ने अपने गणितीय मॉडल के आधार पर यह अनुमान लगाया है। वहीं, यूएस स्टडी ने भी दावा किया है कि देश में मई के मध्य में पीक पर संक्रमण होगा और हर रोज 5,600 से अधिक की मौत होगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

33 से 35 लाख तक पहुंच सकती है मरीज़ों की संख्या
आईआईटी वैज्ञानिकों का कहना है कि उस समय देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 33 से 35 लाख तक पहुंच सकती है और इसके बाद मई के अंत तक मामलों में तेजी से कमी आएगी। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,46,786 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि रिकॉर्ड 2,624 और मौते हुई है। अभी पूरे देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एक्टिव केसेस में 10 लाख की वृद्धि संभव
आईआईटी कानपुर और हैदराबाद के वैज्ञानिकों ने एप्लाइड दस ससेक्टिबल, अनडिटेक्ड, टेस्टड (पॉजिटिव) ऐंड रिमूव एप्रोच (सूत्र) मॉडल के आधार पर अनुमान लगाया है कि मामलों में कमी आने से पहले मध्य मई तक उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 10 लाख तक की वृद्धि हो सकती है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ग़लत साबित हुआ था पहला अनुमान
इस महीने की शुरुआत में गणितीय मॉडल के माध्यम से अनुमान लगाया गया था कि देश में 15 अप्रैल तक संक्रमण की दर अपने चरम पर पहुंच जाएगी लेकिन यह सत्य साबित नहीं हुई।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here