26 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 29,471 मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर 61.44 लाख रुपये वसूले

Array

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शनिवार और रविवार को कर्फ्यू लगा रखा है। जिसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। कुछ लोग बावजूद इसके इसे मानने को तैयार ही नहीं है। ऐसे लोगों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जिसके अंतर्गत शनिवार को पूरे प्रदेश में मास्क का उपयोग न करने वाले 29,471 के खिलाफ कार्रवाई की गयी। 

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि साप्ताहिक दो दिन के कर्फ्यू को सख्ती से लगाने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए गये हैं। साथ ही प्रदेशवासियों से अपील की गयी है कि बेवजह घर से बाहर न निकले। बहुत ही जरुरी होने पर मास्क लगाकर घर से बाहर निकलें। शनिवार को लगे साप्ताहिक बंदी की वजह से पुलिस सड़कों पर रही और मास्क न लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तकरीबन 29471 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान करके 61.44 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा कई लोगों को मास्क देकर आखिरी चेतावनी देते हुए भी छोड़ा गया। 

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कोरोना से हो चुकी 97 पुलिस कर्मियों की मौत
उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैली हुई है। दिन प्रतिदिन हजारों की संख्या में कोरोना संक्रमित नए केस आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर उप्र में 38055 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एक दिन में 223 संक्रमितों की मौत हुई है। लखनऊ में सिर्फ 42 मौतें हुई है, जो और दिनों से सबसे ज्यादा थी। जबकि 23,231 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं, अब तक 97 पुलिस कर्मियों की कोरोना से अपनी जान गवां चुके हैं। जबकि यूपी पुलिस के 2241 जवान कोरोना पॉजिटिव है। 

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here